Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, July 6, 2022

चुनाव जीतूं या हारूं जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा-त्रिभुवन

 


शहडोल। गोहपारू जनपद क्षेत्र की जनता के भरोसे पर मैं सदैव कायम रहा हूं। यही वजह है कि  जनता ने मुझे अपनी सेवा करने का अवसर दिया और मैं उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। इस बार भी मैं एक बार फिर वार्ड क्रमांक 8 से जनपद सदस्य का प्रत्याशी हूं और मुझे अपनी जनता पर पूरा भरोसा है। यह विचार गोहपारू जनपद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 के प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह ने एक भेंट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बरसात के मौसम में कई गांवों और बस्तियों में आवागमन अवरुद्ध सा हो जाता है। इस बार यदि क्षेत्र की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया तो आदिवासी बस्तियों में आवागमन को सुलभ कराने के लिए उंनका सक्रिय प्रयास होगा। गांव की बस्तियों में सड़क व  पुल-पुलिया  की जरूरतों की पूर्ति करूंगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल के अभाव में कन्याओं की शिक्षा अधूरी रह जाती है। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खुले। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निदान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह चुनाव जीते या हारे लेकिन वह जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Post Top Ad

Pages